कॉलेज गीत : इन्द्रदेव राय मेमोरियल महिला महाविद्यालय

अपना दीपक आप बनो, तम दूर करो अज्ञान का।

नारी की उत्तम शिक्षा हो,ध्येय यही संस्थान का।


दूमल दासी ताल किनारे,सुंदर भवन सुशोभित है।

विद्वत परिषद की आभा जन-मानस में प्रतिबिंबित है।

आधी आबादी की गरिमा,और आत्मसम्मान का।

नारी की उत्तम शिक्षा हो.......


शिक्षित बालाएं सशक्त हो,अपनी क्षमताएं जानें।

प्रज्ञावान पीढ़ियां जिससे, परम सत्य को पहचानें।

हो जाए साकार स्वप्न प्रभु, गौतम बुद्ध महान का।

नारी की उत्तम शिक्षा हो.......


यह बिहार उत्तर प्रदेश की, सीमा पर संस्थापित है। 

जिससे इसकी द्युति से दोनों, का सम भाग प्रकाशित है। 

गंडक सा अविरल बहता है, निर्मल मृदु जल ज्ञान का

नारी की उत्तम शिक्षा हो........


बाबा इंद्रदेव शिक्षाविद, सदाशयी सच्चित त्यागी।

श्रद्धावान यशस्वी सात्विक,थे निर्मल मन अनुरागी।

यह प्रतीक है उनकी पावन,स्मृतियों के सम्मान का।

नारी की उत्तम शिक्षा हो.......


गीत : श्री संजीव कुमार त्यागी

Comments