Posts

कॉलेज गीत : इन्द्रदेव राय मेमोरियल महिला महाविद्यालय

अपना दीपक आप बनो , तम दूर करो अज्ञान का। नारी की उत्तम शिक्षा हो , ध्येय यही संस्थान का। दूमल दासी ताल किनारे , सुंदर भवन सुशोभित है। विद्वत परिषद की आभा जन - मानस में प्रतिबिंबित है। आधी आबादी की गरिमा , और आत्मसम्मान का। नारी की उत्तम शिक्षा हो ....... शिक्षित बालाएं सशक्त हो , अपनी क्षमताएं जानें। प्रज्ञावान पीढ़ियां जिससे , परम सत्य को पहचानें। हो जाए साकार स्वप्न प्रभु , गौतम बुद्ध महान का। नारी की उत्तम शिक्षा हो ....... यह बिहार उत्तर प्रदेश की , सीमा पर संस्थापित है।   जिससे इसकी द्युति से दोनों , का सम भाग प्रकाशित है।   गंडक सा अविरल बहता है , निर्मल मृदु जल ज्ञान का । नारी की उत्तम शिक्षा हो ........ बाबा इंद्रदेव शिक्षाविद , सदाशयी सच्चित त्यागी। श्रद्धावान यशस्वी सात्विक , थे निर्मल मन अनुरागी। यह प्रतीक है उनकी पावन , स्मृतियों के सम्मान का। नारी की उत्तम शिक्षा हो ....... गीत  :  श्री   संजीव   कुमार   त्यागी